राशिफल शुभ संवत २०७७
सन् - 2020-21 

मेष राशि-इस वर्ष मेष राशि वालों को वर्ष के प्रारंभ में ही धन, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मई-जून में लंबी यात्रा हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य में कमी रह सकती है। इस वर्ष व्यय की अधिकता रहेगी। मित्रों से विवाद से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वायु रोग और नेत्र पीड़ा रहेगी। धार्मिक कार्यों पर व्यय होगा। घर में शुभ मांगलिक कार्य होंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए सामान्य सफलता के योग है। सरकारी नौकरी वालो को इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है। इस वर्ष कोई नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा हैं।

उपाय- भगवान शिव की आराधना करें। पार्थिव पूजन, मंगलवार का व्रत, लाल वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा।

वृषभ राशि- इस वर्ष वृषभ राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जैसे हाथ-पैर, कमर दर्द की शिकायत रह सकती है। धन-संपत्ति के मामलों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में हानि, कुटुंब में विरोध और वाद-विवाद की संभावना है। वाणी पर संयम बनाए रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। वर्ष के उत्तरार्ध में विशेष अनुकूलता रहेगी। नौकरी व्यापार में अपेक्षित सफलताएं मिलेंगी। शासकीय कार्यों में लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। वर्ष के उत्तरार्ध में ऋण लाभ होगा। न्यायालय संबंधित क्षेत्रों में सफलताएं मिलेंगी।

उपाय- देवी की आराधना करें। शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि - इस वर्ष मिथुन राशि वालों को ढैया शनि का प्रभाव लोहे के पाये से रहेगा। यह अनेक कष्ट प्रद होगा। मिथुन राशि वालों को इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान में भी कुछ कमी अनुभव करेंगे। वर्ष के आरंभ में धन लाभ होगा। भाई बहन की उन्नति होगी। कुसंग से बचने के प्रयास करें। मति भ्रम तथा मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस का अनुभव करेंगे।आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। वर्ष के उत्तरार्ध में अच्छी स्थिति बन रही है।

उपाय- श्रीगणेश जी की उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा हरी वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा।

कर्क राशि-इस वर्ष कर्क राशि वालों को धन-धान्य का लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। लंबी यात्रा हो सकती है। खर्चे की अधिकता रहेगी।आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए। स्थान परिवर्तन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवन साथी के कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता के योग हैं। जिन कर्क राशि वालों के विवाह रुके हुए थे, इस वर्ष उनके विवाह होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

उपाय- सोमवार का व्रत करें। सफेद वस्तुओं का दान करने से भी लाभ होगा।

सिंह राशि-इस वर्ष सिंह राशि वालों को मान सम्मान मिलेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध भूमि-भवन निर्माण संबंधित कार्यों में व्यवधान रहेंगे । इस वर्ष जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में कुछ रुकावट के साथ सफलता मिलेगी। इस वर्ष संतान के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा। नौकरी करने वालों को कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। वर्ष के उत्तरार्ध में स्थान परिवर्तन की भी संभावना रहेगी।

उपाय-रविवार का व्रत करें तथा लाल वस्तुओं का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि- इस वर्ष कन्या राशि वालों को गृह-निर्माण तथा घरेलू सुख-सुविधाओं पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में वर्ष के उत्तरार्ध में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु कुछ पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। घर में शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना है। विदेश यात्रा हो सकती है। इस वर्ष कुछ भावनात्मक पीड़ा रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में स्थायी संपत्ति पर व्यय होगा। छोटे भाई बहनों के सुख स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें। गुरुवार का व्रत करें तथा हरी वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि- इस वर्ष तुला राशि वालों को ढैया शनि का प्रभाव लोहे के पाये से है । यह कष्टप्रद होगा। इस वर्ष तुला राशि वाले जातकों को सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। भूमि-भवन, क्रय-विक्रय, गृह निर्माण संबंधी क्षेत्र में लाभ होगा। नवीन वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। छोटे भाई बहन के सुख स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। क्रोध से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सफलताप्रद है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्वयं को भी कमर तथा पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी। अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद रहने की संभावना है। यह वर्ष आपके जीवन में उतार-चढ़ाव पूर्ण रहेगा।

उपाय- रविवार का व्रत करें। हनुमान जी की उपासना करें और सुन्दरकाण्ड का पाठ करना लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि- इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों को परिश्रम की अधिकता रहेगी‌। विद्यार्थियों को विशेष परिश्रम करने के बाद सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपकी लंबी धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। स्थायी संपत्ति पर व्यय होने की संभावना है। घर में किसी वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक सामंजस्य का अभाव रहेगा। वर्ष के उत्तरार्ध में ब्लड प्रेशर गर्मी से उत्पन्न रोग हो सकते हैं। नेत्र विकार की संभावना है। जीवनसाथी के नौकरी-व्यवसाय में उन्नति होगी। वर्ष के उत्तरार्ध में जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी रह सकती है। संतान संबंधी हर्ष होगा।

उपाय- मंगलवार का व्रत करें। रुद्राभिषेक तथा राहु की शांति कराएं।

धनु राशि- इस वर्ष धनु राशि वाले जातकों को उतरती हुई (पैरों पर) साढ़े साती चांदी के पाये से लाभ एवं सुखप्रद रहेगी। धनु राशि वाले जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। ब्लड प्रेशर नेत्र विकार रहने की संभावना रह सकती है। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। ज़मीन-जायदाद के मामले में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता के योग हैं। पारिवारिक यश की वृद्धि होगी।जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में वर्ष आरंभ में कुछ परेशानी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। वाणी पर संयम बनाए रखें। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य होंगे।

उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गुरुवार का व्रत करें राहु का जाप एवं दान करने से लाभ होगा।

मकर राशि- इस वर्ष मकर राशि वाले जातकों को साढ़े साती का प्रभाव स्वर्ण के पाये से हृदय पर रहेगा। जो सर्वसुखप्रद होगा। इस वर्ष मकर राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। देश-विदेश की यात्राएं होंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छोटे भाई बहनों की उन्नति होगी। मामा पक्ष में कुछ हानि हो सकती है। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में उत्तम लाभ होगा। सामाजिक यश तथा मान-सम्मान मिलेगा। राज्य पक्ष से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलताएं मिलेंगी। वर्ष के उत्तरार्ध में संतान संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा।

उपाय- शनिवार का व्रत करें। हनुमान जी की उपासना, सुंदरकांड का पाठ तथा शनि का दान करने से लाभ होगा।


कुंभ राशि- इस वर्ष कुंभ राशि वाले जातकों को साढ़े साती का प्रभाव लोहे के पाये से सिर पर रहेगा, जो अनेक संकट कारक होगा। इस वर्ष कुंभ राशि वाले जातकों को शारीरिक सुख स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वर्ष के आरंभ से ही यात्राओं की अधिकता रहेगी। आमदनी के अच्छे योग हैं। ऋण लेने से बचने के प्रयास करें। कुटुंब परिवार के सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। इस वर्ष के प्रारंभ में संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी। उत्तरार्ध में स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वात रोगों का प्रभाव रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए वर्ष आरंभ में कुछ परेशानी रह सकती है। वर्ष के उत्तरार्ध में अच्छी सफलता मिलेगी।

उपाय- शनिवार का व्रत करें तथा राहु की शांति कराएं। सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनि संबंधित दान करें।

मीन राशि- इस वर्ष मीन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी तथा यश की प्राप्ति होगी। इस वर्ष आपकी धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। संतान की विशेष उन्नति होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ परेशानियों के बाद सफलता के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। इस वर्ष मानसिक तनाव तथा भावनात्मक पीड़ा रहने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

उपाय- गुरुवार का व्रत करें। पीली वस्तुओं का दान करें।श्रीलक्ष्मीनारायण भगवान की उपासना करें।


संपर्क करें-
*समाधान ज्योतिष परामर्श केंद्र*
पंडित गिरीश दयाल चतुर्वेदी
(ज्योतिष एवं कर्मकांड विशेषज्ञ)
"राघवाश्रय" LIG II A 192
मुखर्जी नगर
विदिशा (मध्य प्रदेश)
वॉट्सएप के माध्यम से जुड़े-9993362593


Comments

Popular posts from this blog

पत्नी प्राप्ति के लिए विश्वावसु प्रयोग

पुत्र प्राप्ति का उपाय