Posts

Showing posts from 2020
राशिफल शुभ संवत २०७७ सन् - 2020-21  मेष राशि -इस वर्ष मेष राशि वालों को वर्ष के प्रारंभ में ही धन, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मई-जून में लंबी यात्रा हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य में कमी रह सकती है। इस वर्ष व्यय की अधिकता रहेगी। मित्रों से विवाद से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वायु रोग और नेत्र पीड़ा रहेगी। धार्मिक कार्यों पर व्यय होगा। घर में शुभ मांगलिक कार्य होंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए सामान्य सफलता के योग है। सरकारी नौकरी वालो को इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है। इस वर्ष कोई नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा हैं। उपाय- भगवान शिव की आराधना करें। पार्थिव पूजन, मंगलवार का व्रत, लाल वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा। वृषभ राशि- इस वर्ष वृषभ राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जैसे हाथ-पैर, कमर दर्द की शिकायत रह सकती है। धन-संपत्ति के मामलों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में हानि, कुटु